Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Yamuna City: औद्योगिक विकास ने पकड़ी रफ्तार, हजारों को मिलेगा रोजगार

top-news

Greater Noida: यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियों ने तेज़ी पकड़ ली है, जिससे Yamuna City क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इस वर्ष यहां 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के संचालन की उम्मीद है, जिससे 4.47 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना प्राधिकरण ने अब तक 3041 औद्योगिक भूखंडों में से 2228 को लीज प्लान जारी कर दिया है, जिनमें 1553 ने अपनी लीज डीड पूरी कर ली है।

Greater Noida और Yamuna City मिल कर करेंगे विकास 

अब तक Yamuna City में 176 औद्योगिक इकाइयों के नक्शे मंजूर किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इनमें सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म, बीकानेर वाला, एवेरी, उमा माहेश्वरी कंस्ट्रक्शन और वीवो जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। अकेले वीवो कंपनी ने 7000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और सालाना छह करोड़ स्मार्टफोन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

विकास के लिए किए गए इतने करोड़ का निवेश

औद्योगिक विकास के चलते Yamuna City क्षेत्र में करीब 331670.19 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। यमुना सिटी के सेक्टर-24, 24ए, 30, 32 और 33 को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे Greater Noida और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *