Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Delhi Vidhan Sabha 2025: मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी ने बनाई रणनीति

top-news

Delhi Vidhan Sabha 2025  के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और प्रत्याशियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें मतगणना के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। AAP को विश्वास है कि वह लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाएगी, जबकि अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि भाजपा एग्जिट पोल का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त को सही ठहराने के लिए कर रही है, लेकिन वे किसी भी हाल में नहीं टूटेंगे।

Delhi Vidhan Sabha 2025 के नतीजे से पहले सोमनाथ भारती ने कही ये बड़ी बात 

AAP के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा पहले भी कई राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकार बना चुकी है, लेकिन दिल्ली में उसकी यह चाल कभी सफल नहीं हुई और इस बार भी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के विधायकों को फोन कर 15 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है, जो दर्शाता है कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं और आशंका जताई है कि मतगणना में धांधली की जा सकती है। यदि किसी तरह की गड़बड़ी होती है, तो पार्टी तुरंत सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है।

विनय मिश्रा ने लोभ देने का लगाया आरोप

द्वारका सीट से AAP प्रत्याशी विनय मिश्रा ने भी खुलासा किया कि उन्हें एक फोन आया था, जिसमें  Delhi Vidhan Sabha 2025 चुनाव के बाद ‘दूसरी पार्टी’ को समर्थन देने पर लाभ पहुंचाने की बात कही गई। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि फोन करने वाला भाजपा का था या नहीं, लेकिन इसे ‘गाली-गलौज करने वाली पार्टी’ से जोड़कर देखा। इस बीच, केजरीवाल पर चल रहे शराब घोटाले के मामले को लेकर भी चर्चा जारी है। वरिष्ठ वकील सोमनाथ भारती ने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि जैसे ही सुनवाई शुरू होगी, मामला स्वतः खत्म हो जाएगा।