Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Liver Patient: लिवर रोगों का बढ़ता खतरा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर और सिरोसिस

top-news

Liver Patient: देश और दुनिया में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में 66% मौतों का कारण लिवर की बीमारियां बन रही हैं। नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का खतरा बढ़ता जा रहा है, खासकर युवाओं में। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या मुख्य रूप से असंतुलित आहार, मोटापा, मधुमेह और गलत जीवनशैली की वजह से हो रही है।

Liver Patient की संख्या में हुई बढ़त

एम्स द्वारा किए गए एक शोध में पता चला कि लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या बीते 20 वर्षों में दोगुनी हो गई है। इस बीमारी के 43% मामलों का कारण शराब का अधिक सेवन बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 25 से 45 वर्ष की आयु के लोग तेजी से इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। यहां तक कि कई स्कूली छात्र भी शराब के सेवन से बच नहीं पा रहे हैं, जिससे उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।

इस कारँ से हो रहे लोगो में लीवर संबंधित समस्या

अध्ययन के मुताबिक, 41,432 Liver Patient पर हुए शोध में 17,898 लोगों में सिरोसिस का कारण शराब था, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी वायरस से संक्रमित 7,332 मरीजों को यह बीमारी हुई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि शराब लिवर में वसा जमा कर इसे खराब कर सकती है। इससे बचने के लिए संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और शराब से दूरी बनाए रखना जरूरी है। सरकार और स्वास्थ्य संस्थान इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चला रहे हैं, ताकि लोग समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रख सकें।