Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Sharda University में अत्याधुनिक डेंटल सीएडी/सीएएम लैब का शुभारंभ

top-news

Sharda University: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनीवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में अत्याधुनिक डेंटल सीएडी/सीएएम (कंप्यूटर-एडेड डिजाइन/कंप्यूटर-एडेड मैन्युफैक्चरिंग) लैब का शुभारंभ किया गया। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ एम सिद्धार्थ और डॉ आशीष चौधरी द्वारा किया गया। यह लैब डिजिटल तकनीक के माध्यम से दंत चिकित्सा में सटीकता और रोगी देखभाल को नए आयाम देने के लिए तैयार है।

Sharda University के प्रो चांसलर ने की ये पहल

प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने इस पहल को दंत चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव करार दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक से सुसज्जित यह लैब न केवल दंत चिकित्सकों की जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि मरीजों को भी बेहतरीन उपचार अनुभव प्रदान करेगी। वहीं शारदा यूनीवर्सिटी के डीन डॉ एम सिद्धार्थ ने बताया कि इस लैब में उन्नत 3डी स्कैनिंग और मिलिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे बहाली प्रक्रिया अधिक सटीक और आरामदायक होगी।

अधिक उत्पादकता के लिए की गई पहल

सीएडी/सीएएम प्रौद्योगिकी के एकीकरण से दंत चिकित्सा में एक नया युग शुरू होगा, जिससे समय की बचत और उपचार की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। यह तकनीक न केवल मरीजों के लिए आरामदायक होगी, बल्कि दंत चिकित्सकों के लिए भी अधिक उत्पादकता सुनिश्चित करेगी। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला के माध्यम से Sharda University ने दंत चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।