Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

JEE Mains 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, 25 फरवरी तक करें आवेदन

top-news

JEE Mains 2025 के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 फरवरी रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन एक से आठ अप्रैल के बीच संभावित है। पहले चरण में भाग ले चुके छात्रों को केवल शुल्क जमा करना होगा, जबकि नए अभ्यर्थियों को पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

JEE Mains 2025 के दूसरे चरण के आवेदन से पहले यहाँ कर सकेंगे उत्तर कुंजी की जाँच 

एनटीए ने पहले चरण की परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो छात्र 22 से 30 जनवरी के बीच हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों सत्रों के शीर्ष एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाएगी।

इतने प्रतिशत अंक के बाद ही हो सकेंगे शामिल

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए 2.50 लाख तक की रैंक प्राप्त करने वाले छात्र पात्र होंगे। JEE Mains 2025 के साथ साथ यह परीक्षा आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को कक्षा 12 में कम से कम 75% अंक या बोर्ड परीक्षा में टॉप 20 परसेंटाइल में स्थान प्राप्त करना आवश्यक होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।