Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida में 80 हजार विद्यार्थी देखेंगे ‘ Pariksha Pe Charcha’ का सजीव प्रसारण

top-news

Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘Pariksha Pe Charcha’ का सजीव प्रसारण जिले के करीब 400 स्कूलों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 80 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे, जो परीक्षा के तनाव को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए PM Modi की महत्वपूर्ण सलाह सुनेंगे। जिले में इस कार्यक्रम के लिए 68,500 विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम का प्रसारण 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दूरदर्शन और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा।

Greater Noida में किए गए कार्यक्रम का होगा प्रसारण

कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 12 से 23 जनवरी तक स्कूल स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पारंपरिक खेल, मैराथन, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, योग व ध्यान सत्र, मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाएँ और प्रेरणादायक फिल्मों की स्क्रीनिंग शामिल थीं। PM Modi द्वारा Pariksha Pe Charcha के दौरान किए गए इन गतिविधियों ने छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में सहायता की।

धर्मवीर सिंह ने दी ये जानकारी 

Greater Noida जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का सजीव प्रसारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी डर और तनाव से बाहर निकलकर अपनी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।PM Modi द्वारा किए गए इस कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha) से न केवल छात्रों बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे परीक्षा के समय बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग कर सकें.