Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

प्राधिकरण के प्रत्येक विभाग में होने चाहिए सुझाव और शिकायत पेटी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

प्राधिकरण में रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपने कार्य के लिए आते हैं। लेकिन कार्य कुछ का ही हो पता है बाकी निराश होकर लौट जाते हैं। बड़ी संख्या में लोगों का कार्य एक वाजिब कारण से रुकता है लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कुछ कार्य बेवजा रोके जाते हैं जिसमें अधिकारी और कर्मचारी उसे कार्य को करने की अवज में कुछ वित्त चाहते हैं। सभी लोग बड़े अधिकारियों तक शिकायत करने नहीं पहुंच पाते हैं और प्राधिकरण की खराब छवि लेकर बाहर पहुंचते हैं ऐसे लोगों के लिए प्राधिकरण सुझाव और शिकायत पेटी (suggestion and complaint box) का होना बेहद जरूरी है।

प्राधिकरण के कर्मचारी भी दे सकते हैं सुझाव

सुझाव बॉक्स प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी सुझाव, टिप्पणियां और शिकायत करने के लिए प्रोत्साहन करेगा। बहुत बार वे अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते हैं सुझाव और शिकायत पेटी में वह भी नाम या गुमनाम से अपने सुझाव शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। छोटे कर्मचारियों को एक विभाग में कार्य करने का एक लंबा अनुभव होता है उनके सुझाव उसे विभाग को अच्छी तरीके से चलने में सहयोग कर सकते हैं।

अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन

जो अधिकारी कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं उनके लिए आम नागरिक फीडबैक देंगे। हजारों की संख्या में रोजाना लोग प्राधिकरण पहुंच रहे हैं अगर वह अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य करने की शैली से संतुष्ट होंगे तो उन्हें अच्छा फीडबैक देकर जाएंगे। या जिन अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली लाचार है उनका भी फीडबैक आम नागरिकों से मिलता रहेगा।

सुझाव और शिकायत बॉक्स का प्रचार हो

प्राधिकरण के प्रत्येक विभाग में सुझाव और शिकायत बॉक्स लगने के बाद उसका प्रचार किया जाए। प्राधिकरण में रोजाना आने वाले हजारों लोगों को बॉक्स के बारे में बताया जाए और उन्हें फीडबैक देने के लिए बोला जाए।