Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida International Airport पर विश्वस्तरीय ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर की तैयारी

top-news

Noida International Airport के तहत एक अत्याधुनिक ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) विकसित किया जाएगा, जो यात्रियों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं प्रदान करेगा। ज्यूरिख एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले इस केंद्र में एक ही छत के नीचे सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। यात्री यहां अपने वाहन पार्क कर सीधे टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे। इस केंद्र में 40 से अधिक बसों, 4,500 कारों और 3,500 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी, जिससे परिवहन का अनुभव सुगम और सुविधाजनक बनेगा।

Noida International Airport इन योजनाओं पर किया जाएगा काम

इस जीटीसी को लंदन के हीथ्रो और जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को निजी और सार्वजनिक परिवहन के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली से जुड़ने के लिए ई-टैक्सी, रोडवेज बसें और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सीधे यहां आएंगी। भविष्य में इस केंद्र में रैपिड रेल, हाई-स्पीड रेल, पॉड टैक्सी और लाइट रेल जैसी सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे यह एक प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब बनेगा।

इस मास्टर प्लान के तहत चीज़े होंगी तैयार

Noida International Airport के मास्टर प्लान के अनुसार जीटीसी का विकास तीसरे चरण में किया जाएगा, और इसका निर्माण अगले 4-5 वर्षों में शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले, एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं शुरू होते ही ई-बसों और टैक्सियों के संचालन के लिए इस क्षेत्र को तैयार किया जाएगा। जीटीसी के भीतर मेट्रो और हाई-स्पीड रेल स्टेशन के अलावा वाणिज्यिक क्षेत्र, रेस्तरां और लाउंज जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे यात्रियों को एक आधुनिक और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।