Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida-Greater Noida में अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है राहत

top-news

Noida-Greater Noida में वर्षों से रुके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की उम्मीद फिर से जागी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख बिल्डर प्रोजेक्ट्स के निर्माण को गति देने के लिए बिल्डरों ने ‘जीरो पीरियड’ लाभ की मांग की है। इन बिल्डरों ने प्राधिकरण को आश्वस्त किया है कि अगर उन्हें यह लाभ प्रदान किया जाता है और उनके प्रोजेक्ट्स में मुनाफे की स्थिति बनती है, तो वे अपने कानूनी मामले भी वापस लेने को तैयार हैं। इस पहल से 5000 से अधिक होमबॉयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है।

Noida-Greater Noida बोर्ड बैठक में होगा निर्णय

यमुना प्राधिकरण इस प्रस्ताव को अपने आगामी बोर्ड बैठक में शामिल करेगा। यदि यह प्रस्ताव मंज़ूर हो जाता है, तो इसका लाभ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 20 से अधिक रुके हुए प्रोजेक्ट्स के होमबॉयर्स को भी मिल सकता है।

विचाराधीन प्रोजेक्ट्स

यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में ओरिस डेवलपर व सनवर्ल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेक्टर-22ए में अजनारा इंडिया लिमिटेड, सेक्टर-22डी में सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड और सेक्टर-17ए में सुपरटेक लिमिटेड की ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स पर Noida-Greater Noida प्राधिकरण का करीब 2800 करोड़ रुपये का बकाया है। बिल्डरों ने अमिताभ कांत समिति के तहत ‘जीरो पीरियड’ लाभ देने की अपील की है।