Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

भारत में विदेशी मछलियों के इस्तेमाल पर एनजीटी ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

top-news

नई दिल्ली। मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में विदेशी और आक्रामक मछलियों को जल निकायों में छोड़े जाने पर सवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका के अनुसार, गंबूसिया एफिनिस (Mosquitofish) और पोसिलिया रेटिकुलाटा (Guppy) नामक दो विदेशी मछली प्रजातियों को असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश के जल निकायों में छोड़ा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये आक्रामक मछलियां स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे देशी मछलियों के भोजन की कमी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इन मछलियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि ये पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ सकती हैं। एनजीटी के आदेश के अनुसार, इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र को जवाब दाखिल करना होगा। इस याचिका पर अगली सुनवाई 6 मई को होगी।