Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: ग्राम पौवारी में नवनिर्मित गोशाला का हुआ लोकार्पण

top-news

ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने ग्राम पौवारी में नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह की खास बात यह रही कि विधायक ने कबड्डी की महिला खिलाड़ियों से फीता कटवाकर गोशाला का उद्घाटन कराया, जिससे बेटियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिला।

गोवंशों की देखभाल के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगभग 18200 वर्ग मीटर क्षेत्र में इस गोशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें करीब 500 गोवंशों के रहने की सुविधा होगी। इसमें शेड, भूसाघर, चिकित्सक कक्ष, गार्ड रूम, कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था और बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। गोशाला में गायों और नंदियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस परियोजना पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश भाटी, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट ए.के. सिंह, महाप्रबंधक गोशाला आर.के. भारती, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।