Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

डॉ. अरुणवीर सिंह ने संभाला यीडा सीईओ का कार्यभार, सातवीं बार मिला सेवा विस्तार

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवीं बार सेवा विस्तार प्रदान करते हुए यीडा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ पद की जिम्मेदारी 30 जून 2025 तक सौंप दी है।

करीब दस दिन पहले ही सरकार ने उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी कर दिया था, लेकिन निजी कारणों के चलते उन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह लंबे समय से यीडा के कार्यों का संचालन कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ी हैं।

कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी योजनाओं की समीक्षा की। यीडा द्वारा जल्द ही भूखंड आवंटन पत्रों का वितरण किया जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उनके दोबारा पदभार संभालने से प्राधिकरण में स्थिरता बनी रहेगी और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।