Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा में बनेगी आधुनिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी

top-news

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के ले-आउट को स्वीकृति मिल गई है। 230 एकड़ में विकसित होने वाले पहले चरण में 155 एकड़ औद्योगिक और 75 एकड़ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

फिल्म सिटी को तीन जोन में विकसित किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय, अभिनेताओं के लिए होटल, प्रशिक्षण केंद्र, थीम पार्क और डिज्नीलैंड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। यह परियोजना एक हजार एकड़ में बनेगी, जिसमें पहला चरण 230 एकड़ और दूसरा 670 एकड़ में विकसित होगा।

प्रसिद्ध निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप मिलकर इस परियोजना को साकार करेंगे। फिल्म सिटी में दुनिया का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल और वॉटर टैंक बनाया जाएगा, जिससे अंडरवॉटर और समुद्री दृश्य की शूटिंग संभव होगी।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अयोध्या का राम मंदिर, चार धाम और प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल किए जाएंगे। शिलान्यास की तैयारियां जल्द शुरू होंगी। यमुना प्राधिकरण और भूटानी इंफ्रा इस परियोजना को दुनिया की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *