Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

पंचशील हाईनिश सोसायटी में एओए चुनाव की मांग तेज, निवासियों ने दी अध्यक्ष को चिट्ठी

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनिश सोसायटी में एओए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) चुनाव कराने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए एओए अध्यक्ष को पत्र सौंपा है।

एओए सदस्यों अनुज कुमार और रक्त मणि पांडेय की अगुवाई में निवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र अध्यक्ष को सौंपते हुए मांग की कि 2025-26 के लिए चुनावी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने निवासियों की ओर से चुनाव तिथि घोषित करने और चुनाव समिति गठित करने के लिए एक जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाने की अपील भी की।

अनुज कुमार ने बताया कि 5 जून 2024 को डिप्टी रजिस्ट्रार ने 2024-25 के लिए अध्यक्ष और सचिव को निर्देशित किया था कि वे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के तहत कार्य करें और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से संचालित करें। निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से भी अपील की है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

लोगों का मानना है कि चुनाव से सोसायटी में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी और सभी निवासियों को अपने अधिकारों का सही लाभ मिल सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चुनाव की तारीख की घोषणा होगी।