Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

दादरी में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत, जनता की आवाज बुलंद

top-news

दादरी: समाजवादी पार्टी के पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को नई आबादी, दादरी में एक जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन युवा सपा नेता हारून सैफी ने किया। पंचायत में सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा शासन में जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई और कहा कि गरीब, मजदूर, किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए जनता को गुमराह कर रही है और पिछड़े व दलित वर्ग के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। साथ ही, आरक्षण समाप्त करने की साजिश का भी आरोप लगाया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।