Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा में 450 वर्गमीटर के प्लॉट पर जालसाजी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

top-news

नोएडा में एक बड़े जालसाजी मामले का खुलासा हुआ है, जहां सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की मृत्यु के बाद उनके 450 वर्गमीटर के प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़प लिया गया। आरोपियों ने न केवल फर्जी आधार कार्ड तैयार कर संपत्ति बेची, बल्कि नोएडा प्राधिकरण से ट्रांसफर मैमोरेंडम (टीएम) भी करवा लिया।

इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब अधिकारी की बेटी ने सेक्टर-39 थाने और नोएडा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिल्ली के एक टेलर को प्लॉट का मालिक दिखाकर एक ब्रोकर के जरिए सौदा किया और 6.50 करोड़ रुपये में इसे बेच दिया।

खरीदार ने घर पर कब्जा कर लिया और कोर्ट में संरक्षण की याचिका दाखिल कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने टीएम प्रक्रिया में बदलाव की योजना बनाई है, जिसमें मोबाइल नंबर सत्यापन और एक नया सॉफ्टवेयर सिस्टम शामिल होगा। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।