Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न

top-news

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं आम सभा का आयोजन रविवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट उमेश भाटी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में सेक्टरवासी शामिल हुए।

चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश भाटी ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, उपाध्यक्ष मुकेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा और सहसचिव सुनीता चौधरी को चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष बॉबी भाटी और महासचिव आलोक नागर ने सेक्टरवासियों द्वारा दिए गए विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और इसे एक आदर्श सेक्टर बनाने का हर संभव प्रयास होगा।

आम सभा के दौरान बायोलॉज में संशोधन पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए। इस अवसर पर सतपाल नागर, ज़िले सिंह भाटी, नवीन शर्मा, प्रमोद भाटी, संजय भाटी, ओमपाल नेताजी समेत सैकड़ों सेक्टरवासी उपस्थित रहे। समारोह ने सामूहिक विकास और सहयोग की भावना को मजबूत किया।