Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म, महिलाओं ने जताया अरविंद केजरीवाल पर भरोसा

top-news

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब गिनती के ही दिन बचे हैं और चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी बीच दिल्ली की महिलाएं आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल का खुलकर समर्थन करती नजर आ रही हैं। महिलाओं ने फ्री बिजली, पानी, इलाज और बस सेवा जैसी योजनाओं के लिए केजरीवाल सरकार का आभार व्यक्त किया है।

AAP ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महिलाएं इन योजनाओं से मिली राहत और खुशी को बयां कर रही हैं। वीडियो में बापा नगर की एक महिला सुशीला ने बताया कि फ्री बस सेवा के कारण हर महीने उनके 3000 रुपये बच जाते हैं, जिसे वह अपने बच्चों की ट्यूशन फीस में खर्च करती हैं। उनकी बहन ने फ्री इलाज और महंगे टेस्ट मुफ्त में होने का जिक्र करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली की माताओं-बहनों की दुआएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी खुशी के लिए हमने दिन-रात काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।”