Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त

यमुना प्राधिकरण में हर्षोल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

top-news

यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में हुआ। इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र की प्राप्ति में किए गए बलिदानों का स्मरण करते हुए संविधान में निहित कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही, प्राधिकरण की उपलब्धियों और भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर व्यापक जानकारी देते हुए 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर 1947 तक के विभिन्न चरणों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य, खाद्यान्न, अंतरिक्ष विज्ञान, डिजिटल तकनीक, निष्पक्ष चुनाव और सफल लोकतंत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें कपिल सिंह व अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक वित्त विशम्भर बाबू समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *