Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीएम सम्मानित

top-news

नोएडा के सेक्टर 33-ए में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा “बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की पत्नी, डॉक्टर अंकिता राज की अध्यक्षता में हुआ।

इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। डीएम मनीष वर्मा ने कहा, “हम सभी को धर्म, जाति, भाषा या अन्य किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए।”

कार्यक्रम में विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, स्वीप योजना के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।