Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

शारदा विश्वविद्यालय में छठे टेक्नोवेशन हैकथॉन का शुभारंभ

top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में छठे टेक्नोवेशन हैकथॉन का शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से आईं 95 टीमों के करीब 310 छात्र, जिनमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं, अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हैकथॉन का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं का समाधान करना है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को एक लाख रुपये की नकद राशि के साथ कुल 4.50 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद ने बताया कि प्रतिभागी बैंकिंग में एआई का सर्वोत्तम उपयोग, धोखाधड़ी की जांच, स्मार्ट ग्रिड विकास और ग्रेनो अथॉरिटी के विकास जैसे क्षेत्रों में नवीन समाधान विकसित करेंगे।

डॉ. परमानंद ने इसे सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों के समाधान के लिए एक बेहतरीन मंच बताया। प्रतिभागी एआई, डेटा एनालिटिक्स और स्थिरता तकनीकों का उपयोग कर विचार-मंथन और प्रोटोटाइपिंग करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी और प्रोफेसरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।