Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नीति आयोग की रिपोर्ट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

top-news

नई दिल्ली। नीति आयोग द्वारा जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2025 की रिपोर्ट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ओडिशा ने 67.8 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ दूसरे और गोवा 53.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट शुक्रवार को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया द्वारा जारी की गई।

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक का उद्देश्य राज्यों की वित्तीय स्थिति का आकलन करना और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के लिए नीति सुधारों का मार्गदर्शन करना है। पांच प्रमुख मापदंड- व्यय की गुणवत्ता, राजस्व जुटाने, राजकोषीय विवेक, ऋण सूचकांक और ऋण स्थिरता के आधार पर 18 राज्यों का मूल्यांकन किया गया। जहां झारखंड ने राजकोषीय विवेक और ऋण स्थिरता में सुधार किया है, वहीं कर्नाटक को व्यय गुणवत्ता और ऋण प्रबंधन में कमजोर प्रदर्शन के कारण नुकसान उठाना पड़ा। सबसे खराब प्रदर्शन पंजाब, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल का रहा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पनगढ़िया ने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास और राजकोषीय स्थिरता के लिए सभी राज्यों को विवेकपूर्ण और स्थायी वित्तीय नीतियां अपनानी होंगी।