Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

कंगना रनौत की ‘ इमरजेंसी’ का विरोध: ब्रिटेन तक खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, भारतीय नेताओं और नारीवादियों पर उठे सवाल

top-news

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी‘ को लेकर भारत और विदेशों में विवाद जारी है। फिल्म को पंजाब में रिलीज नहीं किया गया, वहीं ब्रिटेन में भी खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए। ब्रिटेन में दर्शकों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सिनेमाघरों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है।

ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इन प्रदर्शनों पर चिंता जताते हुए कंगना की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन किया है। उन्होंने ब्रिटिश संसद में कहा कि किसी भी व्यक्ति की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश का विरोध होना चाहिए। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने विचार साझा किए, जिसे कंगना ने रिपोस्ट करते हुए भारतीय नेताओं और नारीवादियों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है।

कंगना ने लिखा, “ब्रिटिश सांसद ने मेरी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के लिए आवाज उठाई, लेकिन भारतीय राजनेताओं और नारीवादियों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।” गौरतलब है कि 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ 1975 में भारत में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।