Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा: सेक्टर 62 स्थित FITJEE इंस्टिट्यूट बंद, हजारों छात्रों का भविष्य संकट में

top-news

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित FITJEE इंस्टिट्यूट के अचानक बंद होने से हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया। यह प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने बच्चों के कोचिंग के लिए एडवांस फीस जमा की थी, जिसमें से अधिकांश फीस लोन लेकर दी गई थी। हालांकि, कोर्स का केवल 40% ही पूरा हो पाया। अभिभावकों का कहना है कि या तो उनकी फीस लौटाई जाए या फिर कोर्स पूरा कराया जाए।

संस्थान के बंद होने के पीछे आर्थिक संकट को कारण बताया जा रहा है। एक प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा था, जिससे कई शिक्षक नौकरी छोड़कर अन्य संस्थानों में चले गए। इसके बाद, संस्थान को बंद करने का फैसला लिया गया। अभिभावकों के गुस्से के चलते उन्होंने सेक्टर 58 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।