Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों के खिलाफ कसी नकेल, सख्त कार्रवाई की तैयारी

top-news

नोएडा प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग के दो बिल्डरों पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। इन पर प्राधिकरण का भारी बकाया है और खरीदारों की रजिस्ट्री अटकी हुई है। प्राधिकरण ने इन बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने और एक मामले को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को रेफर करने का निर्णय लिया है।

200 करोड़ रुपये के बकाए की जांच

एक बिल्डर पर 200 करोड़ रुपये का बकाया है, जो एनसीएलटी में लंबित है। इसे 700 फ्लैट बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन अब यह मामला दिवालिया प्रक्रिया में फंसा हुआ है। प्राधिकरण ईओडब्ल्यू के माध्यम से बकाया वसूली की कोशिश करेगा।

अन्य परियोजनाएं भी जांच के घेरे में

प्राधिकरण ने बताया कि पांच अन्य बिल्डर परियोजनाएं भी निगरानी में हैं। इन पर कुल 800-1000 करोड़ रुपये का बकाया है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो इनके मामले भी ईओडब्ल्यू को भेजे जाएंगे।

सख्त कार्रवाई के संकेत

सीईओ लोकेश एम. ने कहा कि अब तक दो मामले ईओडब्ल्यू को भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य पर कार्रवाई जारी है। अगर बकाया वसूला गया, तो खरीदारों को भी राहत मिलेगी।