Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

सेक्टर पी-4 की समस्याओं पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सख्त, एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन

top-news

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-4 के निवासियों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीएस लक्ष्मी से मुलाकात की। उन्होंने सेक्टर में पेड़ों की छंटाई, पार्कों में टूटे झूले, सड़कों पर सीवर ढक्कनों की खराब स्थिति, पोलों में टूटे तार, और आवारा कुत्तों की समस्या पर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद, प्राधिकरण के मैनेजर गरिमा सिंह, जितेंद्र सिंह और संबंधित ठेकेदारों ने मौके पर जाकर सेक्टर का निरीक्षण किया। गरिमा सिंह ने संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान एक हफ्ते के भीतर किया जाए। प्राधिकरण ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। पेड़ों की छंटाई अगले एक-दो दिनों में शुरू होगी। पार्कों के टूटे झूले मरम्मत किए जाएंगे और सड़कों पर सीवर ढक्कन बदले जाएंगे। बैठक में रूपेश वर्मा, ब्रिज किशोर सिंह, नमन तिवारी और जितेंद्र भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे। गरिमा सिंह ने ठेकेदारों को समय पर और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।