Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली

top-news

ग्रेटर नोएडा। सड़क सुरक्षा माह के तहत शारदा विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एनएसएस सेल, छात्र कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने बैनर और पोस्टरों पर स्लोगन लिखकर सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। रैली के दौरान उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही, वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता समझाई तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने कहा कि बच्चों को स्कूल के समय से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण नियमों की अनदेखी है, और भारत में इस समस्या की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अधिक गंभीर है। छात्रों ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं इन नियमों का पालन करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करेंगे। इस तरह के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिल सकती है।