Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम

top-news

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लगभग सवा एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी।

प्राधिकरण ने जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी ग्राउंड निर्माण हेतु कंसल्टेंट फर्मों से आवेदन मांगे थे। सात फर्मों ने रुचि दिखाई, जिनमें से दो फर्मों ने प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एसीईओ लक्ष्मी वीएस के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। अब फाइनेंशियल बिड और काम आवंटन प्रक्रिया के तहत कंसल्टेंट फर्म का चयन किया जाएगा। एसीईओ लक्ष्मी ने जानकारी दी कि विशेषज्ञ की नियुक्ति से संबंधित सूचना इस सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सेट और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा।