Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर 47 लाख रुपये का जुर्माना

top-news

अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट ने मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 11 दुकानदारों पर 47 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। इन दुकानदारों के यहां से लिए गए पनीर, खोया, मस्टर्ड ऑयल, बेसन, और दूध के नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे।

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अलीगढ़ निवासी अमित पर 4.10 लाख, फरीदाबाद के मनमोहन सिंह पर 4.50 लाख, और अलीगढ़ के बबलू पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, नोएडा के रिंकू, शिव सागर, पीआर एग्रो, सोनू, अरुण कुमार, नवीन चंद, और योगेश पर भी विभिन्न राशियों में जुर्माना लगाया गया है।

पंजीकरण न कराने वाले दुकानदारों पर भी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सात दुकानदारों पर 13.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिनमें ग्रेनो वेस्ट के नवनीत सबरवाल (2.30 लाख) और अल्फा वन के अमित कुमार (1.80 लाख) जैसे नाम शामिल हैं।

खाद्य विभाग ने सभी दुकानदारों को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है और बिना पंजीकरण के दुकान चलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अप्रैल से अब तक कुल 71 दुकानों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।