Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

बिना पंजीकरण संचालित खेल अकादमियों और जिम सेंटरों पर कार्रवाई तेज

top-news

गौतमबुद्ध नगर में खेल विभाग ने बिना पंजीकरण संचालित खेल अकादमियों, जिम सेंटरों और स्वीमिंग पूल्स के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक 600 से अधिक खेल अकादमी, जिम, शूटिंग रेंज और स्वीमिंग पूल पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 500 स्वीमिंग पूल शामिल हैं। वहीं, लगभग 300 खेल अकादमियां, 50 स्वीमिंग पूल और 800 जिम सेंटर अभी भी बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं।

खेल विभाग ने 4 जनवरी को सभी अपंजीकृत संस्थानों को नोटिस जारी कर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था। इसके परिणामस्वरूप अब तक 15 खेल अकादमियों और 8 जिम सेंटरों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि, नोटिस के बावजूद कई संस्थान निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। विभाग ने 9 जनवरी को ग्रेनो वेस्ट स्थित दो जिम सेंटरों पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 17 जनवरी को फिर से निरीक्षण कर कार्रवाई की।

महिला कोच नियुक्त न करने वाले संस्थानों को भी चेतावनी दी जा रही है। पंजीकरण न कराने या नियमों का पालन न करने पर इनका पंजीकरण रद्द किया जाएगा। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।