Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

सेक्टरों की समस्याओं का समाधान न होने पर लोगों में रोष

top-news

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टरों में जन चौपाल लगाकर समस्याओं के समाधान का वादा किया गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। जन चौपाल के दौरान सेक्टर बीटा-2 में 21 दिसंबर को अधिकारियों ने समस्याओं को सुनने और हल कराने का आश्वासन दिया था।

इस कार्यक्रम में एसीईओ प्रेरणा सिंह, जीएम एके सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और पानी, साफ-सफाई, सीवर, आवारा पशु, और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लोगों का कहना है कि सेक्टर की हालत पहले से भी बदतर हो गई है। ठेकेदार और कर्मचारी उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। इससे नाराज होकर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी और बीटा-2 सेक्टर के निवासियों ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।