Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

यमुना प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग योजना का ई-ऑक्शन 27 जनवरी को

top-news

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना का ई-ऑक्शन अब 27 जनवरी को होगा। पहले यह प्रक्रिया 20 जनवरी को होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की गई है। यह योजना एयरपोर्ट के पास सेक्टर-17, 18 और 22डी में स्थित 20 भूखंडों के लिए शुरू की गई थी, जिसमें आवेदकों ने बड़ी रुचि दिखाई है।

ई-ऑक्शन की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चलेगी। योजना के तहत भूखंड पाने वाले आवंटी को कुल कीमत का 40% धनराशि जमा करनी होगी। यह राशि जमा करने के बाद प्राधिकरण द्वारा आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। पत्र जारी होने के 60 दिनों के भीतर पूरी शेष राशि जमा करना अनिवार्य होगा। नियत अवधि में धनराशि जमा न करने पर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, बयाना राशि भी आवेदक को वापस नहीं की जाएगी।

योजना को लेकर निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस योजना से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रुप हाउसिंग के माध्यम से आधुनिक और सुव्यवस्थित रहन-सहन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।