Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत तैयार, खेल मंत्री मांडविया ने साझा की कार्य योजना

top-news

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारियों के संबंध में एक मजबूत कार्य योजना का खुलासा किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य के पहले फिट इंडिया क्लब के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मांडविया ने कहा कि देश खेल के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मांडविया ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में ओलंपिक का आयोजन करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। इसके लिए अगले दस वर्षों में अंतरराष्ट्रीय खेल रैंकिंग में शीर्ष दस में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को खेल रैंकिंग में शीर्ष पांच में लाने का प्रयास किया जाएगा।”

खेलो इंडिया स्कूल खेलो जैसे कार्यक्रमों के जरिए नौ से 15 वर्ष की आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में यादव और मांडविया ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की किट का अनावरण किया। इसके साथ ही ‘खेलो बढ़ो अभियान’ की शुरुआत और खेल परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। यादव ने फिट इंडिया क्लब की सराहना करते हुए इसे सभी आयु वर्ग के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।