Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में जाम का समाधान: ब्लूज एरो कंपनी ने पेश की एयर टैक्सी

top-news

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को भारी जाम की समस्या से राहत देने के लिए ब्लूज एरो कंपनी ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में अपनी अत्याधुनिक एयर टैक्सी को पेश किया है। इस टैक्सी को टेक्नोलॉजी और आराम के लिहाज से एक खास उपलब्धि माना जा रहा है।

ब्लूज एरो के सीईओ अमर श्री ने कहा कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की दूरी भले ही कम हो, लेकिन जाम के कारण इस सफर में 1-2 घंटे तक लग जाते हैं। यह एयर टैक्सी मात्र कुछ मिनटों में यह दूरी तय करने में सक्षम होगी। यह एक बार में 600 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे समय की बचत होगी और आवागमन आसान बनेगा।

किफायती किराया और सुविधा
एयर टैक्सी का किराया 2000 से 2200 रुपये के बीच होगा, जो प्रति किलोमीटर 5 रुपये पड़ेगा। इसके अलावा, यह टैक्सी एक जगह से दूसरी जगह सामान पहुंचाने में भी मददगार होगी, जिसमें 100 किलो तक वजन भेजा जा सकता है।

ब्लूज एरो की इस पहल से दिल्ली-एनसीआर में यातायात की समस्याओं का समाधान मिलने की उम्मीद है, जिससे लोग अपने गंतव्य तक तेजी और आसानी से पहुंच सकेंगे।