Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

बिसाहड़ा गांव में पेंट सिलवाने को लेकर विवाद, मारपीट और पलटवार तक पहुंचा मामला

top-news

जारचा थाना क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में एक दर्जी की दुकान पर पेंट सिलवाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना की शुरुआत तब हुई जब सुमित पुत्र मुकेश अपनी पेंट सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर पहुंचे। उसी समय हिमांशु और उनके साथी भी दुकान पर आ गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

पलटवार में घर पर हमला
मारपीट के बाद हिमांशु और उनके साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद सुमित ने अपने परिचित को बुलाकर हिमांशु पुत्र निरंजन के घर पर पलटवार किया। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी
पुलिस टीम मामले की तह तक पहुंचने के लिए जुट गई है। शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।