Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

शारदा विश्वविद्यालय में सातवें एचआर कॉन्क्लेव का सफल आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज और प्रोफेशनल नेटवर्क ग्रुप ऑफ इंडिया (पीएनजीआई) नोएडा चैप्टर के सहयोग से सातवें एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन पेशेवरों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में समकालीन एचआर रुझानों और नवाचारों पर चर्चा के लिए प्रभावशाली मंच प्रदान किया गया। पैनल चर्चाओं के मुख्य विषयों में “प्रतिभा साम्राज्यों का युग”, “एआई के साथ एचआर का बदलाव” और “भविष्य के लिए तैयार कार्यबल” शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में एचआर पुरस्कार वितरित किए गए।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीएचआरओ सलिल लाल और डीएस ग्रुप की सीएचआरओ सिमिन अस्करी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मोटिवेशनल स्पीकर आनंद अमृतराज ने छात्रों को कॉर्पोरेट जीवन में बदलाव के लिए धैर्य और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की डीन सैली लुकोज ने कहा कि यह कॉन्क्लेव उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को मजबूत करने का प्रयास है। यह पहल छात्रों के प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट संभावनाओं को बढ़ावा देने में सहायक होगी। कॉन्क्लेव में डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. रुचि जैन गर्ग और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।