Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, हाइड्रा क्रेन की टक्कर से युवक की मौत

top-news

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हाथरस का रहने वाला था। गोपाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में ऑपरेटर की नौकरी करता था। मंगलवार को काम के सिलसिले में फैक्ट्री जा रहे गोपाल को केलकम कंपनी के मोड़ के पास तेज गति से आ रही हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना के बाद गोपाल के भाई नारायण सिंह ने सूरजपुर थाने में हाइड्रा क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। हादसे से गोपाल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।