Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए खुशखबरी: किसान आबादी के भूखंडों का विभाजन होगा ऑनलाइन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के लोग किसान आबादी भूखंड के विभाजनों के लिए काफी समय से परेशान चल आ रहे हैं भूखंड विभाजन में 6 माह से लेकर के 1 साल तक का समय लग रहा है अब विभाजन की प्रक्रिया लगभग एक महीने में पूरी होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने किसानों की समस्या को देखते हुए किसान आबादी भूखंडों के विभाजन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चालू करने के लिए टेंडर निकाला है।

ऑनलाइन होंगे किसान आबादी भूखंडों के विभाजन

जिस तरह प्लानिंग विभाग में नक्शा सैंक्शन और कंप्लीशन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होता है इस तरह किसान आबादी भूखंडों के विभाजन भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे। जो की एक सीमित समय के अंदर करने होंगे, प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। भूखंड विभाजन में भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी बेहद कम होगी, समयबद तरीके से कार्य होगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्शन और एसीईओ श्रीलक्ष्मी के नेतृत्व में इस प्रक्रिया को बनाया जा रहा है। इस प्रक्रिया से प्लॉटों का विभाजन करने में किसानों को बड़ी सहूलियत होगी, लगभग 4 से 5 माह के अंदर आबादी भूखंड के विभाजन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।