Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के लिए ‘ ऑपरेशन पहचान’ शुरू*

गणतंत्र दिवस, दिल्ली चुनाव और कुंभ मेले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ‘ऑपरेशन पहचान’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नेतृत्व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह और थाना प्रभारी दादरी कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों और कॉलोनियों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना दस्तावेजी सत्यापन के किसी को किराए पर न रखें। यदि कोई मकान मालिक इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया में किराएदारों और उनके यहां काम करने वालों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

नोएडा जोन डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से दिल्ली से सटे इलाकों, जैसे खोड़ा और गाजियाबाद बॉर्डर, में तेज किया गया है। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा को पुख्ता करना और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।