Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में विदेशी महिला की मौत, आरोपी चालक की तलाश जारी

top-news

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भूटान की रहने वाली 35 वर्षीय महिला त्सेरिंग की मौत हो गई। त्सेरिंग जेपी ग्रीन्स सोसायटी में पिछले कुछ सालों से रह रही थीं। घटना उस समय हुई जब त्सेरिंग सड़क पार कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस हादसे ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।