Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

निराला एस्टेट में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आर्थिक सहयोग से बिल्डर का इंकार

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: देशभर में गणतंत्र दिवस के उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। हर सोसाइटी और कार्यालय इसे बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन निराला एस्टेट सोसायटी में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर विवाद खड़ा हो गया है।

सोसायटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और एस्टेट मैनेजर ने आयोजन के लिए आवश्यक 45,650 रुपये देने से इनकार कर दिया है। बिल्डर ने आर्थिक मदद देने के बजाय सिर्फ कुछ कर्मचारियों की सहायता का प्रस्ताव दिया है। यह निर्णय निवासियों में नाराजगी का कारण बन गया है।

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में फ्लैट्स की कीमतें करोड़ों में हैं, और मेंटेनेंस फीस के नाम पर बड़ी राशि वसूली जाती है। इसके बावजूद बिल्डर गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में सहयोग करने से कतरा रहा है। निवासियों ने इंटरनेट पर इस मुद्दे को उठाकर बिल्डर की आलोचना की है।

लोगों का आरोप है कि दिवाली, क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे मेलों में बिल्डर कमर्शियल दुकानों से भारी कमाई करता है, लेकिन गणतंत्र दिवस जैसे गैर-व्यावसायिक आयोजन में खर्च करने को तैयार नहीं है। निवासियों ने इस रवैये की कड़ी आलोचना की है और न्याय की मांग की है।