Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
बादलपुर के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 32 दमकल वाहनों ने पाया काबू
- sakshi choudhary
- 13 Jan, 2025
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में स्थित श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ग्राम दुजाना रोड पर स्थित इस प्लांट में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर रवाना हुई। करीब 32 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण केमिकल प्लांट में धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि, दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।