Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बाजारों की सफाई के लिए लिटर पिकिंग मशीन का ट्रायल शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा। बाजारों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लिटर पिकिंग मशीन खरीदने की योजना बनाई है। शुक्रवार को इसका पहला ट्रायल किया गया। यह मशीन पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक माह तक ट्रायल पर रहेगी। सफलता मिलने पर इसे बाजारों में लागू किया जाएगा।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि बाजारों की सफाई व्यवस्था पूरे दिन बेहतर बनी रहे। वर्तमान में मैनुअल सफाई होती है, जिसमें सफाईकर्मी सुबह सफाई कर कूड़ा उठाते हैं। दुकानदार दिन में दुकानों के बाहर दोबारा कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए बैटरी संचालित लिटर पिकिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ट्रायल के दौरान एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, मैनेजर दिव्या चौधरी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। यह मशीन दिनभर बाजार से कचरा उठाएगी और इसे बड़े डस्टबिन या कूड़ाघर में खाली कर दिया जाएगा। श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि प्राधिकरण बाजारों को चमकाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।