Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

जगत फार्म के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण, 70% काम हुआ पूरा

top-news

ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म मार्केट के पास बन रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसका लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों को सड़क पार करने में बड़ी राहत मिलेगी।

यह इलाका बेहद व्यस्त है, जहां करीब 20 स्कूल और कॉलेज स्थित हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्र और स्थानीय लोग रोजाना इस सड़क को पार करते हैं। साथ ही, यहां स्थित बाजार के कारण पैदल यात्रियों की संख्या दो से तीन हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।

प्राधिकरण ने स्थानीय निवासियों की मांग को देखते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया है। वर्तमान में इसका मुख्य स्ट्रक्चर और ऊपर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल सीढ़ियों का निर्माण बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।