Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देगा जीपीएल-5, अप्रैल में सेक्टर-152 में होगा आयोजन

top-news

नोएडा के सेक्टर-152 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पांचवीं ग्रामीण प्रीमियर लीग (जीपीएल-5) का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर 10 से 12 टीमें भाग लेंगी और 300 से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा भी शामिल हुए।

टूर्नामेंट 25 दिन तक चलेगा और सभी मैच डे-नाइट होंगे। शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी, जो अन्य राज्यों की टीमों के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। जीपीएल चेयरमैन रविंद्र भाटी ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए पहले एनसीआर के ग्रामीण इलाकों में ट्रायल होंगे, जिनमें चयनित खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

जीपीएल-5 में 14 वर्ष से अधिक आयु के ग्रामीण खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा, जिसमें गांव का पता होना चाहिए। चेतन शर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जीपीएल एक साल तक निशुल्क प्रशिक्षण देगा। लगभग 10 पूर्व क्रिकेटर उन्हें 15-15 दिन तक ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने भारतीय टीम में ऑलराउंडर की कमी पर भी चिंता जताई और सुधार के प्रयासों पर जोर दिया।