Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025: दिल्ली, यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में होगी भव्य शुरुआत

top-news

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का शुभारंभ 17 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इसके बाद 18 जनवरी को दिल्ली के यशोभूमि और 19 जनवरी से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार एक्सपो में 40 से अधिक नए वाहनों और उत्पादों की लॉन्चिंग होगी, जिसमें दोपहिया, चारपहिया और यात्री वाहन शामिल होंगे। आयोजकों और कंपनियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, चीन की कंपनियों की भागीदारी इस बार सीमित रह सकती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विमल आनंद ने बताया कि इस बार एक्सपो का विस्तार तीन स्थानों पर किया गया है। इसके तहत बैटरी शो, टायर शो और इलेक्ट्रॉनिक शो जैसे खास कार्यक्रम भी शामिल होंगे। 19 जनवरी से भारत बैटरी शो का आयोजन होगा। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस के अध्यक्ष डेबी प्रसाद ने बताया कि इस शो में 20 से अधिक उत्पाद लॉन्च होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार 80 से अधिक प्रदर्शकों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। ग्रेटर नोएडा में शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़े निर्माण उपकरण और ड्रोन शो भी खास आकर्षण रहेंगे। वहीं, चीन की कंपनियों के वीजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।