Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

GNCC क्रिकेट क्लब ने आरका क्रिकेट अकादमी को 153 रनों से हराया

top-news

नोएडा। एलएसजी क्रिकेट अकादमी टूर्नामेंट में सोमवार को GNCC क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरका क्रिकेट अकादमी को 153 रनों से मात दी। इस जीत में कुश मिश्रा ने नाबाद 203 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

मैच एलएसजी क्रिकेट मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए GNCC क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 371 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुश मिश्रा के साथ दूसरे छोर पर मसरूर अली ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए शतक जड़ा। आरका क्रिकेट अकादमी की ओर से काश्वी वर्मा ने एक विकेट लिया। जवाब में आरका क्रिकेट अकादमी की टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और 218 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए हर्ष ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। जीएनसीसी के गेंदबाज शौर्य ठाकुर ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए।