Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बाल वाटिका से लेकर कक्षा 9वीं तक के लिए आवेदन पत्र 30 दिसंबर 2024 से विद्यालय के गेट और रिसेप्शन पर उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इच्छुक छात्र और अभिभावक किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे तक विद्यालय गेट और रिसेप्शन से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा फरवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि आवेदन पत्र के साथ बच्चों के पुराने विद्यालय से प्राप्त परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) अवश्य लिखें। गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज अपनी उच्च-स्तरीय शिक्षा और अनुशासन के लिए जाना जाता है। अभिभावकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है कि वे अपने बच्चों को इस प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।