Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन: लाखों लोगों को मिली जाम से राहत

top-news

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को पंजाबी बाग फ्लाईओवर का शुभारंभ किया, जिससे नजफगढ़, आजादपुर, राजा गार्डन और पश्चिम विहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में आप विधायक राखी बिड़लान और मोती नगर विधायक शिवचरण गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1.12 किमी लंबे छह लेन के इस फ्लाईओवर के चालू होने से रोजाना तीन लाख यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही, हर साल 11 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत और 65 हजार पेड़ों के बराबर प्रदूषण कम होगा। इस फ्लाईओवर के जरिए दिल्लीवालों का 40 हजार घंटे का समय भी बचेगा।

पिछले दस वर्षों में आप सरकार ने 39 फ्लाईओवर बनाकर दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूती दी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि इन वर्षों में 200 किमी मेट्रो लाइन और 10 हजार किमी सड़कें बनाई गई हैं। सीवरेज और पानी की लाइनों के विस्तार से भी विकास को गति मिली है।

दिल्ली की जीएसडीपी 2014-15 में 4.95 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है। प्रति व्यक्ति आय भी 2.47 लाख रुपये से बढ़कर 4.62 लाख रुपये हो गई है।