Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida International Airport: यात्रियों की संख्या के अनुसार होगा विस्तार, एयरफोर्स बनाएगा कार्गो हब

top-news

Noida International Airport को एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनाने की योजना है, का विस्तार यात्रियों की संख्या के आधार पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 1.2 करोड़ होगी, जिसके 80% उपयोग होने पर दूसरे चरण की शुरुआत होगी। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें लगभग 25 वर्ष लगने की संभावना है। कुल निर्माण लागत 29,561 करोड़ रुपये अनुमानित है।

Noida International Airport को पहले चरण में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से एक रनवे और एमआरओ सुविधाएं तैयार की जाएंगी। अप्रैल 2024 तक वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की संभावना है। यात्री संख्या बढ़ने के साथ एयरपोर्ट में रनवे की संख्या बढ़ाकर 6 और कार्गो क्षमता 11 मिलियन मैट्रिक टन तक की जाएगी।

भारतीय वायुसेना ने एयरपोर्ट पर अपना कार्गो हब स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए एयरफोर्स ने कार्गो टर्मिनल में 3,000 वर्गफीट जगह मांगी है, जिसे सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्गो दबाव कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। Noida International Airport की बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं को देखते हुए वायुसेना यहां से संचालन करेगी।